भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी पर कार्रवाई की मांग: हंगामे के बाद अध्यक्ष को भोपाल बुलाया, गोविंद सिंह ने सह प्रभारी से मिलाया

[ad_1]

ग्वालियर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भोपाल में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह एवं महासचिव अशोक सिंह के साथ अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं सह प्रभारी योगेंद्र सिंह। - Dainik Bhaskar

भोपाल में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह एवं महासचिव अशोक सिंह के साथ अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं सह प्रभारी योगेंद्र सिंह।

  • वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में देवेंद्र और योगेंद्र गले मिले, 21 को बैठक

कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हुए हंगामे के बाद अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा को भोपाल तलब किया गया। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक में 7 अक्टूबर को कार्यालय में अध्यक्ष सहित कांग्रेस के ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों से विवाद व बंदूक मंगवाने वाले सह प्रभारी योगेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों ने हंगामा किया था।

भोपाल में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, महासचिव अशोक सिंह प्रभारी महेंद्र सिंह की मौजूदगी में अध्यक्ष व सह प्रभारी को गले मिलवाया गया। इस बैठक के बाद 21 अक्टूबर को गोविंद सिंह व महेंद्र सिंह की मौजूदगी में विवाद के पटाक्षेप के लिए बैठक रखी जाएगी।

इसी विवाद पर फूलबाग पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग महिला शाखा की प्रभारी ज्योति सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। ज्योति सिंह की मांग थी सह प्रभारी योगेंद्र सिंह के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई नहीं की जाए। विगत दिवस कांग्रेस कार्यालय में कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने वाले मंडल व ब्लॉक पदाधिकारियों ने दो दिन में कार्रवाई न होने पर धरना व सामूहिक इस्तीफे देने की घोषणा की है।

इन पदाधिकारियों‌ का कहना है कि सह प्रभारी ने अध्यक्ष सहित सभी ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों के साथ अभद्रता की थी और बंदूक मंगाई थीं। इस मामले में कार्रवाई के लिए अध्यक्ष द्वारा दी गई दो दिन की अवधि गुरुवार को पूरी होगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button