Chhattisgarh

KORBA : नहीं रहे पुरानी बस्ती के प्रथम पार्षद विजय सिंह, कमला नेहरू कॉलेज में दी गई मौन श्रद्धांजलि

कोरबा, 21 अक्टूबर। कमला नेहरू महाविद्यालय के कार्यालय में कार्यरत कर्मी संजीव सिंह के पिता विजय कुमार सिंह का 80 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे हो गया। क्षेत्र में मिलन सार व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले स्व. श्री सिंह पुरानी बस्ती, कोरबा के प्रथम पार्षद भी रहें हैं। ऐसी दुखद घड़ी में महाविद्यालय परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ है एवं उनके प्रति गहरी संवदना व्यक्त करता है। हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। वे परिवार के समस्त जनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक की इस घड़ी में महाविद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई थी। महाविद्यालय समिति के पदाधिकारियों-सदस्यों, प्राध्यापकों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही शनिवार के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम निरस्त करते हुए महाविद्यालय की छुट्टी कर दी गई।

Related Articles

Back to top button