Chhattisgarh

KORBA : दिन दहाड़े महिला की इज्जत लूटने की कोशिश.. महिला ने पीया जहर,अस्पताल में दाखिल

कोरबा,18नवंबर | में अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद हो चले हैं इस बात का अंदाजा इसी बात लगाया जा सकता है,कि उनके द्वारा घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही कुछ रामपुर बस्ती में रहने वाली महिला के साथ हुआ। खुद के साथ इस घटना क्षुब्ध महिला ने लोक लाज के भय से जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। रामपुर चौकी अंतर्गत आईटीआई रामपुर बस्ती निवासी एक महिला की आबरु लूटने के मंशा से नशे में धुत्त एक युवक दिन दहाड़े उसके घर पर घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने के बाद भी वह नहीं माना और स्थिती हाथापाई तक पहुंच गई। खुद के ईज्जत पर हमले को महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और जहर का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि इस प्रयास में वह असफल रही जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला ने बताया,कि उसका पति पेशे से राज मिस्त्री है और घटना दिनांक को वह अपने काम पर गया हुआ था। घर पर केवल बच्चे थे और पड़ोस में भी कोई नहीं था इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने महिला की अस्मत लूटनी चाही। महिला और उसका पति मूल रुप से रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के निवासी है,जो पिछले आठ साल से कोरबा में निवास कर रहे है। इस मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।

Related Articles

Back to top button