रीवा पुलिस लाइन में वार्षिक परेड: एसपी ने वार्षिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी, 13 पुलिसकर्मियों को इनाम, एक को मिली सजा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Rewa SP Inspected The Annual Parade Salute, 13 Policemen Awarded, One Got Punishment
रीवा29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कोरोना काल की वजह से दो साल बाद रीवा पुलिस लाइन में वार्षिक परेड आयोजित की गई। शुक्रवार को पुलिस महानिदेश भोपाल के निर्देश पर एसपी नवनीत भसीन ने वार्षिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कप्तान ने निरीक्षण के दौरान सरकारी वाहनों में सुरक्षा जाली और सर्च लाइट देखी है।
वार्षिक परेड में अनुशासित दिखने वाले 13 पुलिसकर्मियों को इनाम दिया है। वहीं एक प्रधान आरक्षक को सजा मिली है। जबकि परेड सलामी में सम्मिलित नहीं होने पर रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इन जगहों का किया निरीक्षण
एसपी ने पुलिस लाइन के अंदर वाहन शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही वाहन शाखा प्रभारी को सभी वाहन में नवीन सीट कवर लगाने के निर्देश दिए। इस बीच शस्त्र शाखा सहित अन्य संसाधनों को पास से जाकर एसपी ने देखा है। परेड के समय एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को साफ सुथरी वर्दी पहनने व अनुशासन का सख्ती से पालन करने की अपील की।
पुलिस कालोनी का निरीक्षण
सलामी के पश्चात एसपी ने पुलिस कालोनी का निरीक्षण किया। वे पुलिस परिवार से साफ-सफाई एवं पेयजल की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। परेड सलामी के दौरान एसएसपी एसएन प्रसाद, डीएसपी अजाक उमेश प्रजापति, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, दो निरीक्षकों सहित 162 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए।
इनाम पाने वाले पुलिसकर्मी
एसपी ने केपी त्रिपाठी- निरीक्षक, निशा मिश्रा- निरीक्षक, जनार्दन प्रसाद मिश्रा- एएसआई, एसएन तिवारी- एएसआई, ज्ञानेन्द्र मिश्रा- एएसआई, अरुण चौबे- प्रधान आरक्षक, राजेन्द्र पाण्डेय- प्रधान आरक्षक, देवेन्द्र मिश्रा- प्रधान आरक्षक, विनोद तिवारी- प्रधान आरक्षक, नागेन्द्र मिश्रा प्रधान आरक्षक, शिवानी सिंह- प्रधान आरक्षक, गीतांजली झारिया- महिला आरक्षक, शिवानी सिंह- महिला आरक्षक, मकसूदन पाण्डेय- आरक्षक का नाम शामिल है।
सजा पाने वाले कर्मचारी
पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक उमेश तिवारी को निंदा के दण्ड से दण्डित किया है।
Source link