Chhattisgarh

Kondagaon Police ने चंद घंटे में पकड़ा हत्या का आरोपी

मछली पकड़ने पर विवाद के बाद टंगिया मारकर की गई थी सुखनाथ मानिकपुरी की हत्या।

आरोपी अनिमेष कुर्रे पिता विष्णु प्रसाद निवासी दहीकोंगा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

कोंडागांव, 13 नवम्बर। प्रार्थीया श्रीमती भारती मानिकपुरी पति स्वर्गीय सुखनाथ मानिकपुरी ने थाना कोंडागांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, दिनांक 12.11.2022 को अपने पति के साथ खेत में तालाब तरफ गई थी तभी गांव का लड़का अनिमेष कुर्रे उनके तलाब में मछली पकड़ने घुसा था, जिसे देखकर सुखनाथ के द्वारा मना करने पर सुखनाथ और अनिमेष के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। जिसमें अनिमेष कुर्रे ने सुखनाथ मानिकपुरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

कुछ देर बाद सुखनाथ मानिकपुरी टंगिया लेकर अपने खेत से घर तरफ जा रहा था उसी समय अनिमेष कुर्रे भी उसके पीछे भी जाने लगा कुछ देर बाद सुखनाथ बचाओ बचाओ बोल का जोर जोर से आवाज लगाया, तो प्रार्थीया दौड़ते गई और देखी अनिमेष सुखनाथ को पत्थर से मारकर चोट पहुंचाया और सुखनाथ के हाथ से टंगिया छीन कर हत्या करने की नियत से सुखनाथ के गले में दो तीन बार मारकर चोट पहुंचाया।

जिससे सुखनाथ के गले से अत्यधिक खून निकलने से सुखनाथ जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया । घटना के वक्त गांव का ही घनश्याम कश्यप पिता नरगू राम, उम्र 22 वर्ष घटनास्थल पर खड़ा था जो घटना को देख रहा था तभी आरोपी अनिमेष ने घनश्याम को भी मारने दौड़ाया और पत्थर से वार किया जिससे घनश्याम भी घायल होकर जमीन पर गिर गया। गांव वाले 108 वाहन को बुलाकर आहत सुखनाथ और घनश्याम को अस्पताल में भर्ती कराये जहां इलाज के दौरान सुखनाथ मानिकपुरी की मृत्यु हो गई कि रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 427/22 धारा 302,307 भादवि. कायम किया गया।

हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी अनिमेष कुर्रे को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश से एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व कोंडागांव एसडीओपी निमितेष सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना कोंडागांव के द्वारा लगातार पातासाजी कर आरोपी अनिमेष कुर्रे पिता विष्णु प्रसाद कुर्रे, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम गदीया पारा, दहीकोंगा थाना व जिला कोंडागांव को आज दिनांक 13.11.22 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भीमसेन यादव थाना प्रभारी कोंडागांव, उपनिरीक्षक आनंद सोनी, सहायक उपनिरीक्षक लोकेश नाग, दिनेश पटेल, प्रधान आरक्षक हेमू साहू, नरेंद्र देहारी एवं शनित सोरी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button