Chhattisgarh

Janjgir-Champa : फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी कर बिक्री करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 27 जुलाई । जिले के थाना बलौदा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी कर बिक्री करने वाले फरार आरोपी भूपेंद्र दास को जिला रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भादवि, 66(सी) आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार आरोपी भूपेंद्र दास और रामकृष्ण यादव दोनों मिलकर छल पूर्वक अन्य व्यक्ति के नाम का मोबाइल सिम लाभ प्राप्त करने के लिए 18 मोबाइल सिम एक्टिवेट किया जाना पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 420 भादवि, 66 (सी) आईटी का अपराध घटित करना पाया गया।

विवेचना दौरान आरोपी रामकृष्ण यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। आरोपी भूपेंद्र दास जो फरार था, उसकी बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना से पकड़ा गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, आरक्षक रूपेश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस टीम की इस सफलता से फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी कर बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button