Janjgir-Champa : तीन सवारी चलने वाले 29 वाहन चालको पर मोटरयान अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

जांजगीर-चांपा ,27 जनवरी I यातायात व्यवस्था में सुधार लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।


इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 43 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें मो.सा. मे तीन सवारी चलने वाले 29 वाहन के चालकों से 8700 रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 07 वाहन के चालको से 2100 रूपये, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले 05 वाहन के चालको से 1500 रूपये, बिना हेलमेट लगाये वाहन चलाते पाये गये 01 वाहन के चालको से 800 रूपये, वाहन में पार्किंग लाईट नही होने के 01 वाहन के चालक से 300 रूपये, कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की जा रही है।

Related Articles

Back to top button