Chhattisgarh

JAGDALPUR BREAKING NEWS : महिला का शव मिला चेहरे-गले पर चोट के निशान,परिजन बोले-इसके साथ गलत काम हुआ,हत्या की आशंका है…

जगदलपुर।,22 सितम्बर बस्तर जिले में जगदलपुर शहर के नजदीक संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला है। शव के गले और चेहरे पर निशान भी मिले हैं। परिजनों का कहना है कि महिला शौच करने गई थी। उसी दौरान उसके साथ कुछ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।दरअसल, यह पूरा मामला जगदलपुर से लगे मेटगुड़ा इलाके का है। इलाके के लोगों और महिला के परिजनों ने बताया कि, महिला बुधवार की सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए नर्सरी की तरफ गई थी महिला विवाहित थी, उसका पति शहर के एक दूकान में काम करता है। इन्होंने हाल ही में एक 6 महीने के बच्चे को भी गोद लिया था।

यह भी पढ़े :-पांच साल की बच्ची से दो नाबालिगों ने की हैवानियत,मां ने कहा-जिंदा जला दो आरोपियों को, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

महिला सुबह-सुबह पति के पास अपने बच्चे को छोड़कर शौच के लिए गई थी। काफी देर बाद भी जब महिला नहीं लौटी तो उसके पति और आसपास के लोग उसे नर्सरी की तरफ ढूंढने गए।सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला का शव नर्सरी में पड़ा मिला। कपड़े फटे हुए थे। गले और चेहरे पर निशान भी थे। चेहरा पूरा नीला पड़ गया था। परिजनों और आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर, ASP निवेदिता पॉल ने बताया कि, महिला का शव मिला है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button