Chhattisgarh

IPS संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CISF में DIG नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर नियुक्ति दी गई है। वर्तमान में संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं।

गृह मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स) ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है। मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आईपीएस संतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कार्यमुक्त (रिलीव) करने के निर्देश दिए हैं।

आईपीएस संतोष सिंह अपने कार्यकाल के दौरान अवैध नशे के खिलाफ चलाए गए ‘निजात अभियान’ के लिए विशेष रूप से चर्चित रहे हैं। इस अभियान के सफल संचालन के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईएससीपी (ISCP) अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button