Sports

India Capitals vs Gujarat Giants: लीजेंड्स लीग में आज आमने सामने होंगे वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर

लीजेंड्स लीग 2022 का पहला मुकाबला आज इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाना है। इस दौरान भारत के दो पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर आमने सामने होंगे।

लीजेंड्स लीग 2022 का पहला मुकाबला आज इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाना है। इस दौरान भारत के दो पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर आमने सामने होंगे। इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर है तो वहीं वीरेंद्र सहवाग गुजरात जायंट्स करते हुए दिखाई देंगे। शुक्रवार रात वर्ल्ड जायंट्स बनाम इंडिया महाराजा के बीच खेले गए स्पेशल मैच से टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। इस मैच में इंडिया महाराजा ने वर्ल्ड जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी। आइए जानते हैं इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में-

इंडिया कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

गौतम गंभीर (कप्तान), हैमिल्टन मसाकाद्जा, जैक्स कैलिस, रवि बोपारा, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), असगर अफगान, रजत भाटिया, पंकज सिंह, अजंता मेंडिस, मिशेल जॉनसन, जॉन मूनी

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मनविंदर बिस्ला, लेंडल सिमंस, मिशेल मैक्लेनाघन, स्टुअर्ट बिन्नी, केविन ओ ब्रायन, अशोक डिंडा, जोगिंदर शर्मा, ग्रीम स्वान, एल्टन चिगुंबुरा

India Capitals vs Gujarat Giants लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबले का लुत्फ आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं, वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर इस मैच को देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगइन कर सकेत हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

इंडिया कैपिटल्स: गौतम गंभीर (सी), लियाम प्लंकेट, रजत भाटिया, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, जॉन मूनी, रवि बोपारा, प्रवीण तांबे, दिनेश रामदीन, असगर अफगान, मिशेल जॉनसन, प्रोस्पर उत्सेया, रॉस टेलर, जैक्स कैलिस, अजंता मेंडिस पंकज सिंह

गुजरात जायंट्स: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), क्रिस गेल, पार्थिव पटेल, अजंता मेंडिस, मनविंदर बिस्ला, लेंडल सिमंस, रिचर्ड लेवी, मिशेल मैक्लेनाघन, स्टुअर्ट बिन्नी, केविन ओ ब्रायन, अशोक डिंडा, जोगिंदर शर्मा, ग्रीम स्वान, क्रिस ट्रेमलेट। एल्टन चिगुम्बुरा

Related Articles

Back to top button