जयसिंहनगर में एथलेटिक्स टूर्नामेंट: सीएम राइज स्कूल में बालक-बालिकाओं ने लगाई दौड़, जिला स्तरीय स्पर्धा में चयन

[ad_1]
शहडोल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश जनजातीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को सीएम राइज विद्यालय जयसिंहनगर के मैदान में किया गया। इसमें 100, 200, 400 एवं 800 मीटर बालक-बालिका दौड़ कराई गई। यह प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरू हुई जिसका समापन शाम 5 बजे हुआ।
प्रत्येक विधा में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। दौड़ के अतिरिक्त ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक व गोला फेंक प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। जो जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 22 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।
खेल प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य डीपी कोकिला, प्रमोद कुमार भाटिया, शिवकुमार तिवारी, अनिल कोल, पुष्पराज सिंह विकासखंड खेल शिक्षा अधिकारी, पुष्पेन्द्र सिंह गहरवार, सुरेश तिवारी, प्रियंका सिंह, देवाशीष त्रिपाठी, संदीप यादव, वेदप्रकाश पाठक, आनंद चतुर्वेदी, निर्णायक शिब्बू यादव एवं धीरज जायसवाल सहित हजारों की संख्या में छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Source link