IND vs AFG: तीसरे T20I से पहले अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को खाने पर क्यों बुलाया?

नई दिल्ली,17 सितंबर : T20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के लिए डिनर का आयोजन किया. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से दी गई इस दावत का एक खास मकसद रहा. इस आयोजन में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि BCCI के टॉप ऑफिशियल्स भी मौजूद रहे. इस दौरान भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के अनुभव शेयर किए तो वहीं T20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचाई गई. अफगानिस्तान क्रिकेट ने BCCI ऑफिशियल्स और भारतीय खिलाड़ियों के साथ बिताए पल को कोह-ए-ज़फर इवेंट का नाम दिया, जिसका मतलब होता है सफलता का शिखर.
अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को खाने पर क्यों बुलाया?
टीम इंडिया को डिनर के लिए बुलाने के पीछे का मकसद भारत-अफगानिस्तान के बीच के मजबूत क्रिकेट रिश्ते को सेलिब्रेट करना था. इस आयोजन के पीछे की वजह भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती का जश्न मनाना था. कोह-ए-ज़फर नाम से कराए गए इस इवेंट में खिलाड़ियों के साथ-साथ दोनों देशों के क्रिकेट अधिकारियों ने शिरकत किया.
टीम इंडिया का हुआ सम्मान
कोह-ए-ज़फर इवेंट के दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय खिलाड़ियों और BCCI के अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया.
IND-AFG के खिलाड़ियों ने क्या कहा?
इवेंट के दौरान भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने आपसी क्रिकेट जर्नी को लेकर अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए. ईशान किशन ने सिर्फ अफगान खिलाड़ियों के टैलेंट की ही तारीफ नहीं की बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान भी बताया.
वहीं मोहम्मद नबी ने भारत को क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह बताया. उन्होंने कहा उन्हें हमेशा भारत में क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है. नबी ने माना कि IPL में खेलकर उनके खेल में निखार आया.
फ्रेंडशिप डिनर के बाद फ्रेंडशिप कप में क्लीन स्वीप की बारी
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे है. अब तीसरा मुकाबला भी दिल्ली में ही खेला जाना है. उम्मीद है क्लीन स्वीप के साथ फ्रेंडशिप कप जीतने के टीम इंडिया के इरादों पर इस फ्रेंडशिप डिनर का कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.




