Entertainment

Happy Birthday Arijit Singh : कम उम्र में ही करोड़ों दिलों में बना ली जगह, कमाई सुन कर उड़ जाएंगे होश …

पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में जन्में अरिजीत सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरिजीत सिंह का किसी फिल्म में सॉन्ग मतलब फिल्म हिट होने की गारंटी हो गया है। एक रियलिटी शो में हार के बाद अरिजीत सिंह टूटे नहीं बल्कि और चमके और इसके बाद जो उन्हें फिल्मों में गाने के मौके मिले, उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अरिजीत सिंह आज एक से एक हिट गाने दे रहे हैं जिसकी लिस्ट काफी लंबी है। मर्डर 2 के गाने दिल संभल जा जरा गाने में एक छोटा सा पार्ट गाने को मिला था जिसके बाद म्यूजिक कम्पोजर प्रीतम ने उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया। इसके बाद फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो से जो उन्हें पहचान मिली वो सारी दुनिया ने देखा।

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना लिया है। लोग उनके गाने सिर्फ सुनते ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें दिल से महसूस भी करते हैं। मधुर आवाज और सुरो के बादशाह अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के टॉप सिंगरों में शामिल हैं। सबसे खास बात है कि इतनी उपलब्धि के बावजूद भी अरिजीत सिंह बहुत सी सिंपल लाइफ जीते हैं।

शायद उनकी इस सादगी की वजह उनके जीवन का संघर्ष हो सकता है, जिन्होंने आज अरिजीत सिंह को इस मुकाम पर पहुंचा दिया। अरिजीत सिंह भले ही साधारण जीवन जीने में यकीन रखते हैं लेकिन उनकी कमाई और कुल संपत्ति साधारण नहीं है। चलिए जानते हैं अरिजीत सिंह एक गाने से कितनी कमाई करते हैं, उनकी कुल संपत्ति कितनी है।

अरिजीत की नेट वर्थ की बात की जाए तो आप हैरान रह जाएंगे। बेहद सादगी से रहने वाले अरिजीत सिंह एक घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए वह 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं एक फिल्मी गाने के लिए 8-10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। अरिजीत की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी नेट वर्थ 7 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। यानी अरिजीत 55 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

Related Articles

Back to top button