Business

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा; चांदी पर ब्रेक, जानें आज यूपी में गोल्ड-सिल्वर का रेट

सोने और चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज सोने की कीमत में इजाफा हुआ है। आज देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 53,610 रुपये है। पिछले दिन यह कीमत 53,600 रुपये थी। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 58,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 58,470 रुपए थी। यानी आज 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोना 53,760 रुपए प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन यह कीमत 52,750 रुपये थी। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 58,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन यह कीमत 58,610 रुपये थी। जानकारी के लिए, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

लखनऊ में चांदी की कीमत

वहीं चांदी के भाव भी स्थिर हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक किलो चांदी का रेट 74,700 रुपये है. चांदी की कीमत भी पिछले दिन भी यही थी।

सोने की शुद्धता कैसे जानें

सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए आईएसओ (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। सबसे ज्यादा सोना 22 कैरेट में बेचा जाता है। कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता और जितना अधिक कैरेट होता है, सोना उतना ही शुद्ध होता है।

Related Articles

Back to top button