DJ पर प्रीतम लोधी के गाने को लेकर हुई मारपीट: पुलिस ने किया मामला दर्ज, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ था झगड़ा

[ad_1]

शिवपुरी7 घंटे पहले

भाजपा के निष्कासित होने के बाद प्रीतम लोधी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है ऐसे में अब डीजे पर प्रीतम लोधी के गाने भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम ढला से एक मामला सामने आया जहां प्रीतम लोधी के गाने को बंद करने की कहने मात्र पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी।

जानकारी के अनुसार अन्नू पुत्र बालकिशन विश्वकर्मा उम्र 18 साल ने बताया की साथी महेंद्र,पवन, राकेश विश्वकर्मा के साथ गणेश विसर्जन करने घर के पास ही तालाब में गये थे वही पर छोटू, सागर लोधी, बल्लू लोधी, काबिल लोधी, पंकज लोधी भी गणेश विसर्जन कर रहे थे इसी दौरान हम आरती कर रहे थे तभी यह लोग अपने डीजे से लोधी समाज का गाना बजाने लगे तो हमने कहा कि हमे आरती कर लेने दो बाद में गाना बजा लेना इसी बात पर चारो छोटू, सागर लोधी बल्ला लोधी काबिल लोधी. पंकज लोधी ने महेन्द, पवन,राकेश विश्वकर्मा को गंदी गालियां देने लगे, गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी गई। इसकी शिकायत भौंती थाना में दर्ज कराई गई है भौंती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button