Madhyapradesh

Dhar Wife Killed Husband:पत्नी ने घर में ही पति को मरवा डाला, बेटा खोने वाला परिवार दंग, हत्याकांड की कहानी

  1. धार जिले में बचपन में शादी के बाद एक पत्नी को किसी और से प्यार हो गया. प्रेमी के साथ रहने के लिए उसने पत्नी की हत्या की खौफनाक साजिश रची और सोते हुए उसे मरवा दिया. इस खुलासे के बाद बेटा खोने वाला परिवार दंग है. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है उनकी बहू ऐसी थी.

Dhar Murder Case Story: मध्य प्रदेश के धार जिले में युवक की हत्या के बाद उसकी पत्नी के चेहरे से हटे नकाब ने सबको दहला दिया. जो पत्नी पति की मौत पर बिलख-बिलखकर रो रही थी. पति को वापस लौटाने की गुहार लगा रही थी, वही उसकी कातिल निकली. आरोपी पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. एक लाख रुपये में सुपारी देकर पति देवकृष्ण की हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने इस पूरे घटनाक्रम को लूट के लिए हत्या बताया, लेकिन पुलिस के सामने उसके सारे दांव-पेंच फेल हो गए. आइए, विस्तार से जानते हैं इस हत्याकांड की कहानी.

लूट के लिए मर्डर से शुरू हुई वारदात कहानी
धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण में रहने वाली प्रियंका पुरोहित 7 अप्रैल 2026 को पति देवकृष्ण की हत्या का केस दर्ज कराया. पत्नी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश रात में उसके घर में घुसे और दोनों को बंधक बना लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी. इसके बाद घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए. लूटे गए माल की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई. लूट के लिए की गई हत्या को लेकर राजोद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.

बार-बार बयान बदल रही थी प्रियंका
पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो प्रियंका पुरोहित शक के घेरे में आ गई. वह अपने बयान में बार-बार बदलाव कर रही थी. घर की तलाशी में पुलिस को वो गहने भी मिल गए जिन्हें लूटने का दावा किया गया था. साथ ही पुलिस टीम को मौके से ऐसे कुछ सबूत भी मिले, जिससे यह साफ हो गया कि हत्यारा कोई जानने वाला ही है. इसके बाद पुलिस ने प्रियंका से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई.

15 साल की उम्र में हो गई थी शादी
जांच में सामने आया कि देवकृष्ण और प्रियंका की शादी 15 साल की उम्र (बचपन) में हो गई थी. उसका राजगढ़ में रहने वाले कमलेश पुरोहित के साथ अफेयर (प्रेम प्रसंग) चल रहा था. दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे, लेकिन देवकृष्ण के रहने यह संभव नहीं था. ऐसे में प्रियंका और कमलेश ने पूरी साजिश रची. कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र को एक लाख में देवकृष्ण की हत्या की सुपारी दी. योजना के तहत सुरेंद्र देवकृष्ण के घर पहुंचा और उसे सोते हुए ही मौत के घाट उतार दिया. उसने प्रियंका को दूसरे कमरे में बांधकर डाल दिया. सुरेंद्र के जाने के बाद प्रियंका ने शोर मचाया और परिजनों को लूट की कहानी सुनाई. हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है. सुरेंद्र अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button