Chhattisgarh

DHAMTARI NEWS :निगम का फूटा पाइपलाइन, कंपनी से वसूलेगी लाखों का नुकसान

धमतरी, 18 अक्टूबर। एक कंपनी नगर निगम से बिना अनुमति लिए शहर में मशीन से केबल बिछा रही है। खनन के दौरान निगम के पाइपलाइन फूट गया। रात में लाखों लीटर पानी सड़क में बहता रहा। लोगों के घरों में पानी घुस गया। घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। ट्रीटमेंट प्लांट से सप्लाई बंद करने के बाद पानी की सप्लाई रूकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरे दिन सोमवार सुबह शहर में पेयजल सप्लाई ठप रहा। निगम कर्मचारियों की टीम रात व दिन में घंटों मशक्कत किया, तब जाकर पाइपलाइन की मरम्मत हुई। इसके बाद शाम को शहर में पेयजल सप्लाई शुरू हो पाया है। इधर नगर निगम जिओ कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने कहा है। वहीं नुकसान व मरम्मत की राशि निगम कंपनी से वसूलेगी। साथ ही मशीन व सामग्री को फिलहाल निगम ने जब्त कर लिया है, ताकि आगे खनन न कर सके।

विंध्यवासिनी मंदिर के पास 16 अक्टूबर को रात में जिओ कम्पनी के कर्मचारी केबल बिछाने के लिए गड्ढा खनन कर रहा था, इस दौरान नगर निगम द्वारा पेयजल के लिए बिछाई गई राइजिंग पाईप लाईन फूटने से भारी लीकेज हो गया। इससे सड़क व आसपास घरों में पानी घुस गया। घुटनेभर पानी भरने से वार्डवासियों की दिक्कतें बढ़ गई। वाहनों की आवाजाही बंद किया गया। मुख्य पाइपलाइन फूटने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के सभी ओव्हरहेड टैंकों में पानी नहीं भ्र पाया। लीकेज की वजह से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। पार्षद कमलेश सोनकर ने इसकी जानकारी निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी को दी। इस पर अवैश हाशमी ने महापौर विजय देवांगन,आयुक्त विनय कुमार पोयाम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया और तत्काल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कराया, तब पानी की बर्बादी रुकी। इसके बाद पाइपलाइन मरम्मत के लिए निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम को तत्काल बुलाया।

सभापति अवैश हाशमी व सहायक अभियंता विजय मेहरा ने बताया कि राइजिंग पाईपलाइन एक रायपुर कंपनी की लापरवाही से फूटा। बिना अनुमति लिए काम करने के कारण उनके समान की जब्ती की गई। निगम को इससे ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मरम्मत के लिए खर्च किया गया है। ऐसे में यह नुकसान नगर निगम कंपनी से वसूल करेगा। साथ ही इस कंपनी पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। रोड को भी नुकसान पहुंचा है। रोड मरम्मत के साथ पाइप लाइन सुधार में खर्च हुआ संपूर्ण व्यय कंपनी से वसूलने निर्देश दिया है।

शहर में पानी की सप्लाई रहा बंद

जेसीबी बुलवाकर निगम की टीम लीकेज सुधारने जुट गए। देर रात तक काम करने के बाद 17 अक्टूबर की सुबह पुन: मरम्मत में टीम जुटी। इस दौरान शहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान शहर में 125 मोटरपंपों तथा टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई किया गया। जल विभाग के सभापति अवैश हाशमी ने बताया कि निगम के टीम ने 20 घंटे तक मशक्कत की, तब जाकर लीकेज सुधरा और शाम को पेयजल व्यवस्था बहाल हुई। वाटरट्रीटमेंट प्लांट से ओव्हरहेड टैंकों को भरा गया और लोगों के घर पानी की सप्लाई हुई।

Related Articles

Back to top button