बर्थडे पार्टी में दहेज को लेकर विवाद: मारपीट के बाद गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हथियार समेत आरोपी पकड़े

[ad_1]
भिंडएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

फाइल फोटो।
भिंड के गोरमी में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण दहेज कम दिए जाने को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या आरोपी दो लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से हथियार भी बरामद कर लिए गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
गोरमी थाना पुलिस के मुताबिक लेपा थाना सिहोनिया मुरैना निवासी वीरेंद्र तोमर व उसका भतीजा गिर्राज सिंह के साथ रिश्तेदार के घर के सिकरौदा में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। इसी समय यहां कुछ रिश्तेदारों से दहेज को लेकर विवाद गहरा गया। रिश्तेदार व वीरेंद्र तोमर की आपस में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। इसी समय आरोपियों ने बंदूक से गोली चलाकर वीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी। मृतक के बेटे बलवंत सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने रामवीर सिंह परमार, नरेन्द्र सिंह परमार, मंगल सिंह परमार, हरेन्द्र सिंह परमार के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। गोरमी थाना प्रभारी सुधाकर तोमर के मुताबिक हत्या के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बंदूक व कट्टा भी बरामद कर लिया है।
Source link