वीरसावरकर माने तेज…राहुल माने…?: सावरकर पर राहुल गांधी के बयान के बाद बुरहानपुर में लगे ऐसे होर्डिंग-बैनर

[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)5 घंटे पहले
बुरहानपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को पहुंचने वाली है। इसके साथ ही राहुल गांधी का दो दिन पहले वीर सावरकर को लेकर दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया है।
बुरहानपुर में पोस्टर वार शुरू हो गया है। कुछ स्थानों पर वीर सावरकर के बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। एक तरफ सावरकर के मायने बताए गए हैं तो दूसरी ओर राहुल गांधी का फोटो अलग तरह से लगाकर दर्शाया गया है कि राहुल माने क्या- यहां क्येशन मार्क(?) लगाया गया है। नीचे राष्ट्र अर्चना लिखा। यह पोस्टर किसने लगाए यह बात खुलकर सामने नहीं आ रही है।
इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा-बीजेपी पुलिस, प्रशासन और पैसे का उपयोग कर रही है। इधर कांग्रेस नेता दुर्गेश शर्मा ने पुलिस में आवेदन दिया है कि नगर में जहां जहां ऐसे पोस्टर लगे हुए हैं पुलिस उसे हटवाए नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ता खुद वह पोस्टर फाड़ देंगे। वहीं कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है कि जिन लोगों की कांग्रेस के सामने आकर लड़ने की हिम्मत नहीं है वह यह सब कर रहे हैं। हिम्मत हो तो सामने आए।
इसलिए लगे पोस्टर
दरअसल दो तीन दिन पहले महाराष्ट्र के आकोला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर बयान दिया था जिसे लेकर मंगलवार को हिन्दू संगठनों ने भी राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत की है।

यात्रा रूट पर करीब 17 किमी तक ऐसा कोई पेड़, बिजली का खंभा, मकान नहीं बचा, जहां राहुल के बैनर, पोस्टर न लगे हों। हर 10 से 15 फीट पर पोस्टर लगाए गए हैं।
राहुल ने दावा किया- वीर सावरकर अंग्रेजों के नौकर बने रहना चाहते थे, गांधी-नेहरू ने ऐसा नहीं किया
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने एक बार फिर सावरकर पर निशान साधा है। राहुल ने गुरुवार को अकोला में मीडिया के सामने एक चिट्ठी दिखाई। उन्होंने बताया कि सावरकर ने ये चिट्ठी अंग्रेजों को लिखी थी। उन्होंने खुद को अंग्रेजों का नौकर बने रहने की बात कही थी। साथ ही डरकर माफी भी मांगी थी। गांधी-नेहरू ने ऐसा नहीं किया, इसलिए वे सालों तक जेल में रहे। पढ़े पूरी खबर
पहली बार राहुल की यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी:कमलनाथ बोले- इंदौर के रास्ते परिवार सहित बुरहानपुर पहुंचेंगी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 23 नवंबर को मध्यप्रदेश आने वाले हैं। उनकी भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में आखिरी पड़ाव से सुबह 6 बजे मध्यप्रदेश के लिए रवाना होगी। कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी पहली बार इस यात्रा में शामिल होंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया प्रियंका गांधी बुधवार रात करीब 9 बजे परिवार सहित इंदौर से सड़क के रास्ते बुरहानपुर पहुंचेंगी। वे यात्रा में दो दिन रुकेंगी। पढे़ पूरी खबर

बोदरली गांव की दीवारों पर राहुल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के समर्थन में नारे नजर आने लगे हैं। भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को यहां पहुंचेंगी।
राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक कुल 3570 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। जब राहुल बोदरली पहुंचेंगे, तब तक वह यात्रा के 2000 किमी पूरे कर चुके होंगे। यात्रा के साथ-साथ 60 कंटेनर भी चल रहे हैं…पढ़े पूरी खबर
Source link