Chhattisgarh

Crime news:नशे में महिला से मारपीट व धमकी, आरोपी गिरफ्तार

0.अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 02 अप्रैल 2026। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते उसके विरुद्ध गुंडा बदमाश की कार्रवाई भी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र की एक महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 मार्च 2026 की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच मस्जिद मोहल्ला निवासी इब्राहिम खान उर्फ नक्कू (29 वर्ष) शराब के नशे में उसके घर पहुंचा। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर उसने महिला और उसकी मां के साथ मारपीट की तथा बाल पकड़कर घसीटा, जिससे दोनों को चोटें आईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 119(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, आरक्षक राज पांडे और रमेश भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button