चुनरी यात्रा में पैदल चले CM शिवराज: सभा को संबोधित करते हुए कहा – दुनिया के प्रमुख शहरों में शामिल होगा देवास

[ad_1]
देवास6 घंटे पहले
देवास नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आज शहर में स्थानीय विकास नगर क्षेत्र से ऐतिहासिक चुनरी यात्रा एबी रोड होते हुए माता टेकरी शंख द्वार तक निकाली गई। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर पैदल चलकर सीएम ने लोगों का उत्साह बढ़ाया, हालांकि समय अधिक होने के चलते सीएम माता टेकरी नहीं गए।
गौरव दिवस के अवसर पर शहर में इस प्रकार की चुनरी यात्रा पहली बार निकली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर शामिल हुए। चुनरी यात्रा का शहर में करीब 150 मंचों से जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नवरात्रि के चलते कई मंचों से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए फलाहार भी वितरित किया गया। चुनरी यात्रा से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। हर तरफ माता के जयकारें गुंजते रहे। दोनों माताओं के लिए अलग-अलग चुनरी लेकर महिलाएं चल रही थी। यात्रा में महिलाएं कलश लेकर भी शामिल हुई। दोनों माताओं को अलग-अलग करीब एक किमी लंबी चुनरी अर्पित की गई।
दरअसल चुनरी यात्रा के पहले तय समय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को देवास पहुंचे। वे यहां देवास गौरव यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री यशोधरा राजे सहित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
देवास दुनिया के प्रमुख शहरों में शामिल होगा – मुख्यमंत्री
नगर गौरव दिवस के तीन दिवसीय आयोजन के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुशाभाऊ स्टेडियम से चुनरी यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में एक आम सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होनें कहा कि विधायक व जिला प्रशासन ने नगर गौरव दिवस नवरात्रि के पहले दिन से मनाने का संकल्प लिया। यह सचमुच सौभाग्य का दिन है। कोई भी शहर का संपूर्ण विकास जब तक नहीं हो सकता, जब तक वहां की जनता विकास के साथ खड़ी न हो जाए। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि देवास के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आने वाले समय में देवास दुनिया के प्रमुख शहरों में शामिल होगा।
Source link