Chhattisgarh

RAIPUR NEWS: त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति करेगें लक्ष्मी पूजा का आयोजन 9 अक्टूबर को

रायपुर ,08अक्टूबर। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति, डॉ. राजेंद्र नगर की ओर से  9 अक्टूबर को कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सचिव  विवेक बर्धन ने बताया कि हिन्दू धर्म में कोजागरी पूजा का विशेष महत्व है, विशेष रूप से बंगाल, बिहार और ओडिशा में महिलाएं व्रत रखती हैं। देशभर में इसे शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बंगाल में कोजागरी पूजा को लक्ष्मी पूजा भी कहते  हैं। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है जिसके फलस्वरूप मां की कृपा बनी रहती है और कभी धन की कमी नहीं होती है।

विवेक बर्धन ने बताया कि हमारे सनातन  हिंदू धर्म की मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के समय प्रकट हुई थीं और यही वजह है कि शरद पूर्णिमा का त्योहार मां लक्ष्मी के जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से अमृत बरसता है, इसलिए रात में चंद्रमा की रोशनी में खीर रखी जाती है और  माता लक्ष्मी को भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सदा बरकत बनी रहती है, भोग-प्रसाद से सभी स्वस्थ रहते हैं और मां लक्ष्मी और  भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। विवेक बर्धन ने बताया कि  राजेंद्र नगर स्थित मां काली मंदिर परिसर में रात 8 बजे से इस पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा।  इस दिन रात में जागरण कर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button