Chhattisgarh

CM Bhupesh Baghel ने ग्राम पंचायत सिवनी (नैला) में किसान छोटेलाल बरेठ के घर किया भोजन

जांजगीर,11 नवंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सिवनी (नैला) विधानसभा व जिला जांजगीर चांपा में आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किसान छोटेलाल बरेठ के घर पलास पत्तो के दोना और फुलकांस की थाली में बड़ी ही सादगी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने किसान श्री बरेठ के घर के बाड़ी से निकले लाल और मुनगा भाजी का बड़े चाव से आनंद लिया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुनगा, झुनगा, रखिया बड़ी, जिमिकंद, बर्रे भाजी, पालक भाजी, लौकी चना, दाल फ्राई, सील बट्टे से पीसी टमाटर चटनी का भी स्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button