महाकाल लोक का देखा गया लोकार्पण: सिद्ध पीठ मंदिर में सांसद ने अधिकारियों के साथ की पूजा-अर्चना, रात तक चला कार्यक्रम

[ad_1]
सिवनी2 घंटे पहले
महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिवनी के सिद्ध पीठ मठ मंदिर में भी आयोजित किया गया। जहां सांसद ढालसिंह बिसेन सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन किया, और महाकाल लोग का लोकार्पण कार्यक्रम को लाइव देखा।
जिले के कई मंदिरों में हुआ पूजन
सिवनी जिले के शिवालयों में भगवान शिव का विशेष पूजन किया गया। और सीधा प्रसारण देखने के लिए व्यवस्था भी की गई।
जलाए गए सैकड़ों दीपक
संध्या काल के समय मठ मंदिर प्रांगण में सैकड़ों दीपक जलाए गए। जहां लोगों ने श्रद्धा भक्ति भाव के साथ भगवान शिव को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित किए।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए लोकार्पण कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखने के लिए सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन, गजानन पंचेश्वर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे, संजय सोनी मनोज मर्दन त्रिवेदी, दीपक नागपुरे एवं कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, एसडीएम अंकुर मेश्राम, तहसीलदार पीयूष दुबे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पूजा बुनकर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सिवनी के लोगों के स्वस्थ रहने की कामना
रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आये सांसद ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की पूजा कर उनसे सिवनी सहित पूरे देश के लोगो के स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की कामना की गई है।










Source link