आगर मालवा में प्रभात फेरी: गांधी जयंती के अवसर पर नपा सफाईकर्मियों ने गांधी स्तूप पर अर्पित किए पुष्प

[ad_1]
आगर मालवा29 मिनट पहले
गांधी जयंती पर रविवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने नगर में प्रभात फैरी निकाली। जो विजय स्तंभ चौराहा से शुरू हुई। इस दौरान नपा कर्मचारी जहां हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे, वहीं बैण्डबाजों पर देश भक्ति के तरानें गुंज रहे थे। प्रतिवर्षानुसार गांधी जयंति के अवसर पर शहर में निकाली गई। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई छावनी सदर बाजार पहुंची। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. इंद्र जी के वहां स्थित निवास शांति कुटीर पर पुष्प माला अर्पित की गई, इसके बाद फेरी गांधी उपवन पहुंची, जहां स्थित गांधी स्तृप पर कर्मचारियों के द्वारा पुष्प अर्पित किए। यहां गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर जीवन जीने की बात भी वक्ताओं के द्वारा कही गई। मार्ग में जगह जगह लोगों के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नपा कर्मचारी मौजूद रहे।

Source link