CM शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ मनाया करवा चौथ का पर्व, देखें तस्वीरें…

भोपल । आज पूरे देश में हिंदू धर्म में पति-पत्नी मिलकर करवा चौथ का पर्व मनाया। बता दे करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि करवा चौथ पर्व परस्पर प्रेम, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक है। यही भाव आत्मसुख प्रदान कर परिवार की प्रगति एवं उन्नति का मार्ग सुगम बनाता है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज करवा चौथ के शुभ अवसर पर आप सभी अपने जीवनसाथी और परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प लीजिए। यह प्रयास आपके साथ नई पीढ़ी को भी सकारात्मक वातावरण प्रदान कर आनंदमय जीवन का आधार बनेगा।
Follow Us