बर्थडे पर थाने में पुलिसकर्मियों को पहनाए मेडल: सफाई कर्मचारियों का भी किया सम्मानए, ब्लड भी डोनेट किया

[ad_1]

इंदौर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में एक छात्र ने अपने जन्मदिन पर शहर को नंबर वन बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों और 24 घंटे जनता को सुरक्षा देने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। बी टेक के छात्र मोहित सचान ने बताया कि जन्मदिन पर सोमवार को यह आयोजन किया। उनका सोचना है कि जिनकी वजह से इंदौर नंबर वन बना है उनका और जो 24 घंटे जनता को सुरक्षा प्रदान करते है उनका सम्मान किया जाना चाहिए। इसलिए उन्होंने अपने इस अहम दिन पर पांच महिला सफाई कर्मचारियों को साड़ियां देकर उनका सम्मान किया। वहीं एरोड्रम थाने में कोरोना काल में जनसेवा करते हुए शहीद हुए देवेंद्र चंद्रवंशी की स्मृति में आठ से ज्यादा पुलिसकर्मियों को मेडल पहनाकर सम्मान किया। इसके साथ ही मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया। वहीं छात्र ने ब्लड डोनेट भी किया।

महिला सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान।

महिला सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button