CM बोले- MP के डकैतों पर कभी फिल्में बनती थीं: मुंबई में बोले शिवराज- हमने MP को डाकू विहीन किया, जानिए, किन डकैतों का सफाया हुआ

[ad_1]

भोपाल4 घंटे पहले

चंबल के बीहड में डकैत गुड्‌डा गुर्जर के सिर उठाते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आ गए। दो दिन पहले सीएम ने मीटिंग में पुलिस अफसरों को गुड्‌डा गुर्जर को पकड़ने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन में आई और बुधवार को गुड्‌डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

मप्र पुलिस के त्वरित एक्शन को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में बयां किया। जनवरी में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण देने के लिए सीएम मुंबई पहुंचे थे यहां सीएम ने निवेशकों से कहा- चंबल के बीहड़ जंगलों में कभी डाकू हुआ करते थे। आज वहां अटल एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं। श्योपुर, भिंड, मुरैना बीहड़ों के बीच सड़क जा रही हैं। आसपास हमारे पास जमीन मौजूद है। हम इंडस्ट्रियल टाउनशिप बना रहे हैं। वैसे ही, एक नर्मदा एक्सप्रेस वे बन रहा है। अमरकंटक से लगाकर सीधे मध्य प्रदेश के बीच से गुजर कर लगभग 950 किमी का नर्मदा एक्सप्रेस वे उसके आसपास भी नई टाउनशिप इंडस्ट्रियल क्लस्टर, हम इंदौर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बना रहे हैं।

डकैतों के लिए मशहूर था मप्र
2003 के पहले मप्र में चंबल, विंध्य, बुंदेलखंड के इलाके डकैतों की समस्या से परेशान थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को कभी डाकुओं का प्रदेश भी कहा जाता था। जनता में भय रहता था। खासकर चम्बल, मुरैना के बीहड़ों में उनका बसेरा होता था, लेकिन अब यह शांति का प्रदेश कहलाता है। कभी जिन बीहड़ों में डाकुओं का डर था, वहां आज शांति और अटल एक्सप्रेस-वे बनाने का काम चल रहा है।

मुंबई में निवेशकों से चर्चा करते सीएम शिवराज सिंह चौहान।

मुंबई में निवेशकों से चर्चा करते सीएम शिवराज सिंह चौहान।

इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर अरेस्ट

पुलिस ने चंबल के कुख्यात इनामी डकैत गुड्‌डा गुर्जर को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और डकैत गुड्‌डा की मुठभेड़ रात करीब 8 बजे ग्वालियर से 40 किलोमीटर दूर जंगल में हुई। ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने फायर किए तो गुड्डा गुर्जर गैंग ने भी फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में डकैत गुड्‌डा के पैर में गोली लगी है। गुड्डा के 3 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ADG डी श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि डकैत गुड्डा के पास 315 बोर की बंदूक मिली है। गुड्डा पर 3 हत्या, 5 हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। साथ ही 28 से 30 डकैती के मामले दर्ज हैं। गुड्डा पर 60 हजार रुपए का इनाम था।यहां पढ़ें पूरी खबर….

प्रदेश की धरती पर डाकू रहेंगे या शिवराज

सीएम बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान लगातार ये कहते आए हैं कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है, प्रदेश की धरती पर या तो डाकू रहेंगे या शिवराज सिंह चौहान रहेगा। दोनों एक साथ नहीं रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक लगभग 2 दर्जन डकैतों को या तो मार गिराया या फिर गिरफ्तार कर लिया गया। मध्यप्रदेश में डकैत युग का अंत किया है।

डकैत की कहानी-3:13 की उम्र में अपहरण हुआ, 16 में बंदूक उठाई

यूपी के औरैया जिले के बबाइन गांव में एक टूटे मकान में 4 बहन और 2 भाई अपने मां-बाप के साथ सो रहे थे। अचानक तेज बारिश होने लगी, फिर घर के बाहर गोली चलने की आवाज आई। दरवाजा तोड़ते हुए 3 आदमी और एक औरत समेत 10 लोग घर के अंदर आए और गालियां देते हुए 13 साल की एक बच्ची को उठा कर चंबल के बीहड़ की तरफ ले गए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

चंबल के बीहडों में कभी गड़रिया गिरोह की दहशत हुआ करती थी।

चंबल के बीहडों में कभी गड़रिया गिरोह की दहशत हुआ करती थी।

सीएम शिवराज के कार्यकाल में मारे गए या गिरफ्तार डाकू
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में लगभग दो दर्जन कुख्यात गैंगस्टर या डाकुओं को मारे गए और गिरफ्तार किए गए डकैतों में मुख्य रूप से जगजीवन सिंह (मुठभेड़ में मौत), चरना सिंह सिकरवार (गिरफ्तार), जगन गुर्जर (गिरफ्तार), गब्बर सिंह (मुठभेड़ में मौत), बाबू सिंह(गिरफ्तार), रामसहाय (गिरफ्तार), रामौतार (गिरफ्तार), रामविशेष उर्फ गूंगा (मुठभेड़ में मौत), राजेन्द्र सिंह (मुठभेड़ में मौत), पंजाब सिंह(गिरफ्तार), देवा बंजारा (गिरफ्तार), राजेन्द्र उर्फ गट्टा (मुठभेड़ में मौत), राजनारायण (मुठभेड़ में मौत), पप्पू गुर्जर (मुठभेड़ में मौत), बालक दास (मुठभेड़ में मौत), अनिल(गिरफ्तार) घीसा बंजारा (गिरफ्तार), भरोसी मल्लाह (मुठभेड़ में मौत), गुड्डा गुर्जर (गिरफ्तार)।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मारे गए और पकड़े गए डकैत

इन डाकुओं की मौत

  • जगजीवन सिंह परिहार
  • रामविशेष उर्फ गूंगा
  • गब्बर सिंह
  • रामसहाय गुर्जर
  • राजेन्द्र सिंह
  • राजनारायण शर्मा
  • राजेन्द्र गुर्जर
  • पप्पू गुर्जर
  • बालक दास ढीमर

ये डाकू हुए गिरफ्तार

  • चरन सिंह सिकरवार
  • जगन गुर्जर
  • बाबू सिंह परिहार
  • पंजाब सिंह
  • रामतौर सिंह
  • देवा बंजारा
  • गुड्डा गुर्जर

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button