हरदा में कसेरा समाज ने निकाली शोभायात्रा: लोगों ने बंद रखे प्रतिष्ठान, मंदिर में किया भगवान सहस्त्रार्जुन का अभिषेक

[ad_1]

हरदा39 मिनट पहले

हैहय वंशीय ताम्रकार समाज द्वारा सोमवार को राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन महाराज की जयंती मनाई। ताम्रकार समाज ने पिछले चार दिनों से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने बताया कि जयंती के दिन सुबह 5 बजे से रंगोली प्रतियोगिता प्रारंभ की गई।

इसके बाद पूरे शहर में राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कसेरा मोहल्ले से प्रारंभ हुई। यह जैसानी चौक, शिवाजी चौक, बड़ा मंदिर, घंटाघर होते हुए गुप्तेश्वर मंदिर पहुंची। यहां पर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया।

गुप्तेश्वर मंदिर परिसर में स्थित भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु के मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन एवं अभिषेक कर महा आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने जयंती महोत्सव के दिन अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जयंती महोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि शाम को पांच दिनों में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button