CM और गडकरी का 7 को आएंगे मंडला: सड़क परियोजना की रखेंगे आधारशिला, रिंगरोड का भूमिपूजन करेंगे

[ad_1]
मंडला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का 7 नवंबर को मंडला आएंगे। यहां वे मंडला सांसद एवं केंद्रीयमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में मंडला लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि स्वीकृत सड़क परियोजना में मंडला नगर की रिंग रोड परियोजना भी शामिल है, जिसका मंत्रीगणों द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य संपतिया उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
तैयारी के लिए भाजपा की बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी के मंडला आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक 4 नवंबर को सुबह 11 से होगी। बैठक में केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देव सिंह सैयाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Source link