Chhattisgarh

CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू :अहम प्रस्तावों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चल रही चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की प्रगति, निवेश और रोजगार से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ जनहित से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आगामी बजट, नई नीतियों और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है।

बैठक में मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य, मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हैं। सरकार की प्राथमिकता वाले विषयों पर विभागवार प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।

मंत्रिपरिषद की इस बैठक को राज्य की प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक समाप्त होने के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button