शहर कांग्रेस ने लगाई गांधी चौपाल: गांधी सबके है उसे अपने अंदर खोजने की जरूरत- डॉ. ब्रह्मदीप अलूने

[ad_1]

खरगोनएक घंटा पहले

गांधी सबके है उसे अपने अंदर खोजने की जरूरत है। गांधीवाद और गांधी की विविधता में एकता बनाये रखने की दृष्टि जीवन में नहीं उतरती है तो यह देश के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक है।

उक्त बात जाने माने चिंतक एवं “गांधी है तो भारत है” के लेखक डॉ. ब्रह्मदीप अलूने ने समस्या और समाधान के बीच गांधी विषय पर बोलते हुए कही। डॉ. अलूने ने अपने डेढ़ घंटे के संबोधन के पश्चात गांधी से जुड़े हर प्रश्न का जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। शहर कांग्रेस द्वारा शनिवार को गांधी चौपाल के तहत सारस्वत आयोजन किया गया। आयोजन को संबोधित करते हुए पूर्व जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश नीमा ने महात्मा गांधी पर सारगर्भित बात रखते हुए कहा कि राजनीति से परे आज सनातनी गांधी के विचारों और दर्शन की समाज और देश को आवश्यकता है। इस अवसर पर ख्यात साहित्यकार राकेश राणा ने सोशल मीडिया पर गांधीजी को लेकर फैलाई जा रही विद्रूप सोच को लेकर कहा कि वक्त आ गया है कि समाज खुद तय करे कि गांधी गलत या ऐसी सोच।

महापुरुषों के विचार सदैव समाज को दिशा देते आये

गांधी चौपाल की अध्यक्षता करते हुए खरगोन विधायक रवि जोशी ने कहा कि महापुरुषों के विचार सदैव समाज को दिशा देते आये है। सनातनी गांधी साधारण कद काठी के होकर भी अपने विचारों और अपने कार्यो से पूरे विश्व के लिए पूजनीय होकर असाधारण हो गये। आज ऐसा माहौल है कि ऊपरवाले राजघाट पर बापू को शीश झुकाकर श्रद्धा सुमन चढ़ाते है ओर नीचे वाले बापू को उलाहना देकर अपने गंदी मानसिकता का परिचय देते है, पर सामंजस्य ये है कि दोनों को आपस मे कोई परेशानी नहीं।इस खेल को समझना होगा।गांधी के आदर्श इस देश की विरासत है।जिसके बिना देश की शांति और उन्नति की कल्पना नहीं की जा सकती।

गांधी चौपाल के इस आयोजन में गांधी को सुनने बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। कार्यक्रम के अतिथियों का परिचय शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर ने करवाया, स्वागत भाषण रवि नाइक ने,आभार गांधी चौपाल प्रभारी विनोद जैन ने माना ओर कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज जोशी ने किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button