Chhattisgarh

CGBREAKING NEWS: लापरवाही बरतने पर नाराज SP ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया

धमतरी। ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब की सूचना देने पर भी थाना प्रभारी मौके पर कार्यवाही के लिए नहीं पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई।।पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देश देने के बावजूद मौके पर घंटों लेट से थाना प्रभारी पहुंचे। लापरवाही बरतने पर नाराज एसपी सूरज सिंह परिहार ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। केरगांव थाना प्रभारी के पद पर दुमनलाल डडसेना पदस्थ थे। 19 नवंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी में ग्रामीणों ने अवैध शराब पकड़ी थी। शराब पकड़कर ग्रामीणों ने केरगांव थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को फोन कर इसकी सूचना दी और कार्यवाही के लिए आने के लिए कहा। तब थाना प्रभारी ने निजी कार्य से बाहर होने का हवाला दे आने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचनाओं एसपी सूरज सिंह परिहार को दी। एसपी ने भी थाना प्रभारी को तत्काल मौके पर पहुंच कार्यवाही के निर्देश दिए। पर एसपी के निर्देश के बावजूद भी थाना प्रभारी तत्काल मौके पर नहीं पहुंचे लगभग तीन घंटे लेट से पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button