CG Weather Update : अब बदल रहा प्रदेश का मौसम, तापमान में बढ़ोतरी शुरू, अब दिन में होने लगा गर्मी का अहसास

रायपुर,15 फरवरी । छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने वाला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इसके चलते ठंड धीरे-धीरे कम होने लगी है और दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है। फरवरी का पहला सप्ताह ही खत्म हुआ है, लेकिन ठंड कम होने के साथ ही गर्मी शुरू हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम का शुष्क रहा। सुबह-सुबह और रात के वक्त थोड़ी ठंडी लगी। दिन में तेज धूप के चलते हल्की गर्मी लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होगी। बता दें कि इस वर्ष ठंड कम पड़ी जिसकी वजह से गर्म कपड़ों का कारोबार काफी कम रहा।
प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दुर्ग में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रहा।




