खुशखबरी: रेलकर्मियों को मिलेगा 17951 रु. बोनस, घोषणा अगले सप्ताह

[ad_1]

रतलाम18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दशहरे के पहले मंडल के 12500 से ज्यादा रेल कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस के रुपए आ जाएंगे। प्रत्येक कर्मचारियों को इस बार 17951 रुपए मिलेंगे। कर्मचारी संगठनों से बात करने के बाद रेलवे बोर्ड ने कितना बोनस देना है यह तय कर लिया है। घोषणा पांच से छह दिन में हो जाएगी। उधर मंडल रेल प्रबंधक के लेखा विभाग ने बोनस बांटने की तैयारी भी कर ली है। गणना के बाद कर्मचारी वार कम्प्यूटराइज्ड डाटा बना लिया गया है। रेलवे मंत्रालय का आदेश आते ही बोनस के रुपए सीधे कर्मचारियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

लेखा विभाग पिछले साल घोषणा होने के दो दिन बाद ही 12525 रेलकर्मियों को 22.27 करोड़ का बोनस बांट दिया था। इसके लिए डीआरएम विनीत गुप्ता ने स्थापना व लेखा विभाग को अवार्ड भी दिया था। इस बार लेखा विभाग इस उपलब्धि को दोहराना की फिराक में हैं। इसके लिए उसने बोनस के पात्र कर्मचारियों का हिसाब-किताब तैयार कर लिया है।

78 दिनों का बोनस मिलेगा
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने बताया इस बार भी रेलवे 78 दिनों के पीएलबी के हिसाब से ही बोनस देगी। इसमें भी अधिकतम 17951 रुपए ही मिलेंगे। महामंत्री से बात हुई है। नवरात्र शुरू होने के पहले या एक-दो दिन बाद ही रेलवे बोनस देने की घोषणा कर देगा। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया बीते साल लेखा विभाग ने रिकॉर्ड दो दिन में बोनस बांट दिया था। इस बार भी ऐसी ही तैयारी है। इससे रेलकर्मी पूरे उत्साह से त्योहार मना पाएंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button