Chhattisgarh

CG Police Transfer: जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों सहित 11 अधिकारियों का तबादला…देखें लिस्ट

जांजगीर-चांपा, 28 मई। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 11 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना में स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को थाना प्रभारी शिवरीनारायण से थाना प्रभारी बिर्रा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक जय कुमार साहू को बिर्रा से यातायात शाखा भेजा गया है। निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना प्रभारी अजयक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर को थाना प्रभारी अजयक से चौकी प्रभारी नैला की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को बम्हनीडीह से शिवरीनारायण, दिलीप कुमार सिंह को चौकी प्रभारी पंतोरा से थाना प्रभारी बम्हनीडीह पदस्थ किया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को थाना पामगढ़ से चौकी प्रभारी पंतोरा भेजा गया है।

इसके अलावा उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर को थाना अकलतरा से पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार एवं थाना अकलतरा का प्रभार दिया गया है। उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी को थाना जांजगीर से थाना अकलतरा स्थानांतरित किया गया है।

सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कौशल को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना पामगढ़ भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर को पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार थाना अकलतरा से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।

यह आदेश पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा 28 मई 2026 को जारी किया गया है। विभागीय स्तर पर इसे प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

देखें लिस्ट :

Related Articles

Back to top button