Chhattisgarh

CG News : बारिश के मौसम में पिलिया-टायफायड का प्रकोप, 8 परिवार हुए शिकार, महापौर ने जनता की ये अपील

धमतरी. बारिश के मौसम में धमतरी के अलग-अलग वार्डों से पीलिया और टायफायड के मामले सामने आने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. करीब 8 परिवार के करीब 2 दर्जन से अधिक लोग पीलिया के शिकार हो चुके हैं.जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से वार्डों में लगातार पीलिया और टायफायड के मरीज सामने आ रहे हैं. कई लोगों का इलाज निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में कराया जा रहा है. एक ही इलाके में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से संक्रमण को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ रही है.पीलिया और टायफायड दोनों ही दूषित पानी और खराब स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े हो सकते हैं. ऐसे में वार्डों में बीमारी फैलने के पीछे पेयजल की गुणवत्ता, पाइपलाइन में लीकेज या साफ-सफाई से जुड़ी समस्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के जांच के बाद ही हो सकेगी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्डों में लगातार मरीज सामने आने के बावजूद अब तक प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है. उनका आरोप है कि प्रशासनिक अमला अभी तक स्थिति से अनजान है. ऐसे में प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराने और पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठ रही है.

महापौर की जनता से अपील, उबाल कर पिएं पानी महापौर रामू रोहरा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश का समय है, जनता से अपील है कि वह पानी को उबाल कर ही पिएं. उन्होंने बताया कि पुरानी पाइप लाइन बंद करने के लिए उनके कार्यकाल में 1 करोड़ रुपए जारी किया गया है. सालों से सड़ी हई पाइप लाइन चल रही है. नई पाइप लाइन से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की जा रही है. चिन्हित स्थल पर आज वह दौरा भी करने जाएंगे.

Related Articles

Back to top button