Chhattisgarh

CG News : तालाब में डूबने से महिला की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा। जिले के खोखरा गांव स्थित बूटरी तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तालाब के अंदर से महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान खीखन बाई राठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला करीब डेढ़ बजे नहाने के लिए तालाब गई थी, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला। जांजगीर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button