Chhattisgarh

CG News: CM भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दिया बड़ा तोहफा, नहीं देने होंगे……

रायपुर,16 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से भेंट-मुलाकात के लिए बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा पहुंचे है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने छात्रों के हित में बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को अब बस का किराया नहीं लगेगा।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कोण्डागांव की प्रियंका सोरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और एनएसएस की कैडेट भी हैं। ऐसे में कृपया एनएसएस के छात्र-छात्राओं को भर्ती परीक्षाओं में बोनस अंक प्रदान करने की कृपा करें। बस्तर फाइटर में एनएसएस एबीसी सर्टिफिकेट को प्राथमिकता एवं बोनस अंक देने की मांग। जिससे मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द संचालित किया जाएगा।

वहीं कोण्डागांव से आईं रीना राजपूत ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी हैं। उसने 10 राष्ट्रीय और 35 राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया है। अब रीना अपने क्षेत्र में कुश्ती का प्रशिक्षण भी दे रहीं हैं। उनके सिखाये खेलों के लिए स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना की जा रही है, जिससे यहां खेल को बहुत बल मिलेगा। यहां कुश्ती अकादमी नेशनल कोच, जिम और आवासीय खेल परिसर की आवश्यकता है। रीना ने परिसर में इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग रखी है।

Related Articles

Back to top button