Chhattisgarh

CG NEWS: 740 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, स्कूटी और नकदी सहित 48,850 रुपये का सामान जब्त

धमतरी, 20 अक्टूबर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मगरलोड पुलिस ने गांजा बिक्री के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 740 ग्राम गांजा, स्कूटी और नकदी सहित कुल 48 हजार 850 रुपये का सामान जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भैंसमुंडी में नहर नाली के पास एक महिला गांजा बेच रही है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सीमा बेगम (36 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 740 ग्राम गांजा और 45 जिपलॉक पॉलीथिन पाउच बरामद हुए। इसके अलावा गांजा बिक्री के 1,850 रुपये नकद और 10 हजार रुपये कीमत की स्कूटी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button