Chhattisgarh

CG NEWS : 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवक पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

दुर्ग। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 24 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखे सुसाइड नोट में उसने एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक संबंध बनाने और परिवार के सदस्यों, खासकर भाई को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवती ने नोट में युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है।

परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले करीब दो महीने से उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। घटना के दिन युवती घर में अकेली थी। ड्यूटी से लौटे भाई ने दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी की मदद से अंदर जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटकी मिली।

परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और मोबाइल में मौजूद संदेशों व तस्वीरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने मुहल्ले के युवक से परेशान बुधवार को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को घटना की जानकारी तब हुई जब बुधवार दोपहर करीब 12 बजे युवती का भाई ड्यूटी से घर लौटा।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी के घर की ओर से अंदर जाकर देखा, तो युवती फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को युवती का छत्तीसगढ़ी में लिखा सुसाइड नोट मिला।

Related Articles

Back to top button