Chhattisgarh

CG NEWS : 14 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुँचे 198 करोड़ रुपये, 34 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

कोरिया 13 जनवरी 2025/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ की गई है, जो 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। कोरिया जिले के 21 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस वर्ष भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का निर्णय लिया गया है। 12 जनवरी 2026 तक जिले के 14 हजार 568 पंजीकृत किसानों से इस खरीफ वर्ष में 13 लाख 74 हजार 680 क्विंटल धान की खरीदी के लक्ष्य के विरुद्ध 8 लाख 36 हजार 893 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी गई धान की राशि के रूप में 198 करोड़ 32 लाख 59 हजार 991 रुपये डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं।

इसके साथ ही कृषि ऋण लेने वाले किसानों से अब तक 34 करोड़ 69 लाख 82 हजार 491 रुपये की ऋण वसूली भी की जा चुकी है। साथ ही 5 हजार 616 किसानों ने 430 हेक्टेयर से अधिक रखबे समर्पण भी कराया है।

शासन द्वारा किसानों के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था करने से फर्जी व बोगस धान बेचने वालों पर अंकुश लगी तो किसानों को ऑनलाइन टोकन से सुविधा भी मिली।

धान खरीदी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया है, जिससे समर्थन मूल्य प्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button