झिरी गांव में पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने झगड़े में छोटे भाई को चाकुओं से गोदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Seoni
- The Elder Brother Stabbed The Younger Brother With Knives In A Quarrel, Died On The Way To The Hospital
सिवनीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र के झिरी गांव में घरेलू विवाद के चलते दो भाई आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने चाकू से छोटे भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
छोटे भाई को परिजन और स्थानीय लोग छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने आदेगांव पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी भाई रमेश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
परिजनों का रो रो कर बुराहाल
इस घटना से सभी हतप्रद रह गए। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

Source link




