आग लगने से 30 साल की महिला की मौत: मायके वालों ने लगाए हत्या के आरोप, पुलिस ने किया मर्ग कायम

[ad_1]

अशोकनगर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अशोकनगर के बहादुरपुर में एक 30 वर्षीय विवाहिता महिला की आग लगने से मौत हो गई। महिला शनिवार शाम के समय अपने घर पर थी। इसी दौरान उसमें आग लग गई। जिसके बाद उसे बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। रविवार सुबह के समय उसके शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

नीतू खटीक (30) अपने घर पर थी इसी दौरान आग लगना बताया गया। वहीं नीतू के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि रवि खटीक नीतू से घर की रजिस्ट्री मांग रहा था। जब उसने रजिस्ट्री देने से मना कर दिया तो पहले तो उसके सर में धारदार हथियार से मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। उसे बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button