सिवनी के छपारा थाने का मामला: नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को 2 साल की जेल, 1000 रुपए का लगाया जुर्माना

[ad_1]
सिवनी40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है। जहां नाबालिग लकड़ी जब ट्यूशन से घर लौट रही थी, तब एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। जो युवक के लिए भारी पड़ गया और न्यायालय ने युवक को 2 साल की सजा सुनाई है।
रास्ते मे की छेड़छाड़
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्ष नाबालिग लड़की जब ट्यूशन पढ़कर अपने गांव वापस आ रही थी। तभी संदीप अहिरवार पिता सुमेर चंद अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी थाना छपारा उसे रास्ते में मिला और पीड़िता का रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करने लगा। जैसे-तैसे पीड़ित आरोपी से हाथ छुड़ाकर मौके से भागी और घर जाकर अपने माता-पिता को घटना की सूचना दी।
थाने की शिकायत
लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों के साथ जाकर थाना छपारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। विवेचना के उपरांत पुलिस ने आरोपी को लखनादौन की न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय ने सुनाई सजा
सबूतों व गवाहों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, सबूतों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी संदीप को 2 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है।
Source link