आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जताया रोष: निवाड़ी तहसील कार्यालय में जूते पॉलिश कर किया विरोध

[ad_1]

निवाड़ी5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शुक्रवार को जूते पॉलिश कर अपनी बात रखी। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। सभी ने नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। यहां से निवाड़ी कलेक्ट्रेट पहुंची। मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर निवाड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की बहनों ने ताला बंद कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर हुए इस प्रदर्शन में जिलेभर से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकों ने तहसील प्रांगण में एकत्र होकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभी करो अर्जेंट करो, हमको परमानेंट करो, देश के हित में करेंगे काम, काम के लिए आएंगे पूरे दाम जैसे गगनभेदी नारे लगाए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महीनों से मानदेय ना मिलने के कारण घर चलाने के लिए तहसील में आए हुए लोगों के जूते पॉलिश भी किए। तहसील प्रांगण से भारतीय मजदूर संघ की जिला संरक्षक कल्पना शर्मा के नेतृत्व में विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी मुख्य मांगें बताई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शासकीय कर्मचारी घोषित करना, पदोन्नति व पेंशन और समय पर वेतनमान देने जैसे कई मांगें हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो पूरे प्रदेश में ताला बंद कर हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ की संरक्षक कल्पना शर्मा, जिला अध्यक्ष रानी वर्मा, गीता अहिरवार, गायत्री त्रिपाठी, अनीता यादव और ममता खरे राममूर्ति अहिरवार मौजूद रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button