पार्षदों का आरोप: अध्यक्ष ने अधिकार न होते हुए भी पारित किया एजेंडा, किया जाए अयोग्य

[ad_1]

भिंड23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अकोड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष रवि शत्रुघन यादव पर उनकी परिषद के पार्षदों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाते हुए एजेंडा पारित कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस से शिकायत की है। साथ ही शासन को यह जानकारी भेजकर अयोग्य कराने की मांग की है। वहीं अध्यक्ष रवि शत्रुघन यादव का कहना है कि उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र में रहते हुए कार्य किया है। शिकायत में पार्षदों अकोड़ा नगर परिषद का 27 सितंबर को दोपहर विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया था।

नियमानुसार इसकी सूचना हमें पांच से सात दिन पूर्व सूचना होना चाहिए। वहीं कार्यालय में बिना आवक जावक के एजेंडा जारी हुआ, उसका उल्लेख नहीं है। साथ ही एजेंडा में नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निंदा प्रस्ताव और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को हटाने का उल्लेख किया गया। जबकि पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष के द्वारा देवेभो कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का जो प्रस्ताव रखा गया वह असंवेधानिक है। ऐसे में उन्होंने अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य किया है।

पार्षदों ने कलेक्टर से उन्हें अयोग्य घोषित किए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में वार्ड क्रमांक दो की पार्षद चमेलीबाई भान सिंह जाटव, वार्ड क्रमांक एक की मरमन, वार्ड 15 के विजय शर्मा, भगवान सिंह भदौरिया आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button