Chhattisgarh

Bijapur News : जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, यात्री बस मे आगजनी करने वाले नक्सली को किया गिरफ्तार

बीजापुर I प्रदेश में पिछले कुछ समय से नक्सली लगातर उत्पात मचा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। अचानक से सक्रीय हुए नक्सलियों ने पुलिस और सरकार की नाक पर दम कर दिया था। वहीं अब पुलिस परशासन भी नक्सलियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, थाना बासागुडा और कोबरा बटालियन 210 ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सली मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। जवानों ने जिस नक्सली को गिरफ्तार किया है वो कई बड़ी वारदातों में शामिल था। हाल ही में यात्री बस में हुई आगजनी की घटना में भी ये नक्सली शामिल था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button