Chhattisgarh

CG NEWS: जिला जेल के आस-पास क्षेत्र ’नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित

बलौदाबाजार, 11 मई 2026/महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला जेल बलौदाबाजार-भाटापारा की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु जेल के आस-पास क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

जिला जेल बलौदाबाजार-भाटापारा भौगोलिक दृष्टि से उत्तर में शमशान घाट, पूर्व में डी. के.कॉलेज एवं स्टेडियम, दक्षिण में सिंचाई कालोनी तथा पश्चिम में जेल कॉलोनी एवं कृष्णायन कॉलोनी से घिरा हुआ है। इन क्षेत्रों से असामाजिक तत्वों के द्वारा जेल के मुख्य दीवार के ऊपर से जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाई जा सकती है,जिससे जेल की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।इन सब को दृष्टिगत रखते हुए जेल परिसर की सीमा से 500 मीटर के दायरे में शामिल क्षेत्र को ’नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button