Chhattisgarh

CG News: उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले में धरने पर बैठै अतिथि व्याख्याता, बिना बात सुने नाराज होकर निकले मंत्री, अतिथि नीति-2024 में संशोधन की कर रहे मांग

CG Guest lecturers Protest: उच्च शिक्षा मंत्री के घर के बंगले में धरने पर बैठै अतिथि व्याख्याता, बिना बात सुने नाराज होकर गुस्से में निकले थे मंत्री, अतिथि नीति-2024 में संशोधन की कर रहे हैं मांग

छत्तीसगढ़ में अतिथि नीति-2024 में संशोधन की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे अतिथि व्याख्याताओं को निराश हाथ लगी है। उनकी मांग सुने बिना ही मंत्री नाराज होकर गुस्से में निकले हैं। तो वहीं अतिथि व्याख्याताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक पॉलिसी में सुधार नहीं तब तक ज्वाइन नहीं करेंगे। आपको बता दें अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मंत्री के निवास में पर मौजूद हैं।

अतिथि नीति-2024 में संशोधन की मांग आपको बता दें छत्तीसगढ़ के अतिथि व्याख्याता रायपुर में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पहुंचे हैं। जहां बड़ी संख्या में उनका जमावड़ा लगा है। उनकी मांग है कि अतिथि नीति-2024 में संशोधन कर त्रुटियों को दूर किया जाए। पर मंत्री टंकराम वर्मा अतिथि व्याख्याता की बात न सुन नाराज होकर गुस्से में निकल गए।

ज्वाइन न करने की चेतावनी
उनकी बात न सुने जाने पर अतिथि व्याख्याताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक पॉलिसी में सुधार नहीं होगा तब तक वे ज्वाइन नहीं करेंगे।

आपको बता दें अतिथि व्याख्याताओं की मांग है कि उन्हें 12 माह का कार्यकाल, मासिक मानदेय और सेवा सुरक्षा दी जाए। अतिथि व्याख्याताओं का आरोप है कि मंत्री ने उनकी ठीक से बात सुनी ही नहीं साथ ही उनका ऐसा व्यवहार सही नहीं है। अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर से अतिथि व्याख्याता उनसे मिलने आए थे पर उन्होंने हमें नजर अंदाज कर दिया।

धरने पर बैठे अतिथि व्याख्याता
आपको बता दें उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के व्यवहार से नाराज सभी व्याख्या अब उनके निवास पर धरने पर बैठ गए हैं। बंगले के अंदर सभी नारेबाजी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button